Live IPOs
We will Be Back Soon
नए और मजबूत आईपीओ यहाँ अपडेट किया जाएगा।
Upcoming IPOs
We will Be Back Soon
आगामी आईपीओ की लिस्ट जल्द ही यहाँ जोड़ी जाएगी।
IPO अप्लाई करने की Strong Strategy (इन्वेस्टर्स के लिए)
- मार्केट ट्रेंड पर नजर रखें: जब नए आईपीओ बाजार में आएं, तो ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) और सब्सक्रिप्शन डेटा की अच्छी तरह जांच करें।
- फंडामेंटल एनालिसिस: केवल मजबूत वित्तीय स्थिति और अच्छी ग्रोथ वाली कंपनियों के आईपीओ में ही दीर्घकालिक निवेश का विचार करें।
- स्मार्ट बिडिंग: हमेशा कट-ऑफ प्राइस (Upper Price Band) पर ही अप्लाई करें ताकि अलॉटमेंट मिलने की संभावना बढ़ सके।
- धैर्य रखें: सही और मजबूत अवसर मिलने पर ही अपनी पूंजी को निवेश करें।
डिस्क्लेमर: JignMan.com पर दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचकांक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह नहीं है। किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है।
💡 IPO से जुड़े सामान्य सवाल (FAQs)
1. IPO क्या होता है (What is an IPO)?
आसान भाषा में, जब कोई प्राइवेट कंपनी पहली बार शेयर बाजार (Stock Market) में अपने शेयर आम जनता (Public) को बेचती है, तो उसे Initial Public Offering (IPO) कहते हैं। कंपनी ऐसा फंड जुटाने और अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए करती है।
2. IPO में GMP (Grey Market Premium) क्या है?
GMP वह अनुमानित प्रीमियम या प्रॉफिट है जिस पर शेयर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने से पहले अनऑफिशियल मार्केट में ट्रेड कर रहा होता है। पॉजिटिव GMP (+) का मतलब है कि शेयर अपने बेस प्राइस से ऊपर लिस्ट हो सकता है, जिससे निवेशकों को अच्छा ‘लिस्टिंग गेन’ मिल सकता है।
3. Mainboard IPO और SME IPO में क्या अंतर है?
Mainboard IPO बड़ी और स्थापित कंपनियों के लिए होता है, जिसमें एक रिटेल इन्वेस्टर लगभग ₹14,000 – ₹15,000 का निवेश कर सकता है। वहीं, SME IPO छोटे और मध्यम बिज़नेस के लिए होता है, इसमें कम से कम ₹1 लाख से ₹1.4 लाख तक का निवेश करना पड़ता है। SME IPO में मुनाफा और रिस्क दोनों बहुत ज्यादा होते हैं।
4. IPO में अप्लाई कैसे करें (How to apply)?
IPO में अप्लाई करना बहुत आसान है। आप Zerodha, Groww, Upstox या Angel One जैसे किसी भी रजिस्टर ब्रोकर ऐप के ‘IPO सेक्शन’ में जाकर अपनी UPI ID (Gpay, PhonePe) दर्ज करके बहुत ही आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।
5. IPO अलॉटमेंट स्टेटस (Allotment Status) कैसे चेक करें?
अलॉटमेंट वाले दिन आप BSE/NSE की आधिकारिक वेबसाइट या रजिस्ट्रार (जैसे Link Intime या KFintech) की वेबसाइट पर अपना PAN कार्ड नंबर या एप्लीकेशन नंबर डालकर चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर मिले हैं या नहीं। शेयर न मिलने पर आपका ब्लॉक किया हुआ पैसा आपके बैंक अकाउंट में वापस आ जाता है।
